बहादुरगढ़, 13 मई 2026: 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के साथ मुठभेड़ की। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान लाइनपार क्षेत्र के मोहित उर्फ मेंडी और दीपक के रूप में हुई है। मंगलवार को इन दोनों ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।
मुठभेड़ कसार गांव के पास केएलजे हाइस्ट्स इलाके में हुई। बाइक सवार दोनों आरोपियों ने एविटी पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में मोहित के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
यह भी देखें: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर

More Stories
करनाल नगर निगम ने 103 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं की की समीक्षा
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय और भत्तों में की बढ़ोतरी
सोनीपत स्विमिंग पूल मौत मामले में परिवार ने सीएम सैनी से की मुलाकात, क्राइम ब्रांच जांच की मांग