मंडी, 14 मई 2026: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया घोषणा को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पार्षदों के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा न सिर्फ असंवैधानिक है बल्कि मुख्यमंत्री की विवेकहीन और द्वेषपूर्ण सोच को भी उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए जनता को बजट का लालच दे रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव जीतने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा लेती है, लेकिन अब जनता इन झांसे में नहीं आने वाली। उन्होंने स्पष्ट किया कि अर्बन चैलेंज योजना के तहत विकास कार्यों के लिए पैसा केंद्र सरकार देती है। ऐसे में राज्य सरकार इस धन को अपना बताकर जनता पर झूठा एहसान जताने की कोशिश न करे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मंडी के विकास में भेदभाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि जब मंडी से एक हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजे गए थे तो सुक्खू सरकार ने सिर्फ 180 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को ही मंजूरी क्यों दी।
जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मंडी में स्वागत है, लेकिन उन्हें यहां आकर झूठ बोलने के बजाय यह बताना चाहिए कि पिछले साढ़े तीन साल में उन्होंने इस क्षेत्र को आखिर क्या दिया है।
यह भी देखें: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झूठी गारंटियों का हिसाब पंचायत चुनाव में देगी जनता

More Stories
धनेटा और हमीरपुर में 16 मई को बंद रहेगी बिजली, 8 घंटे तक लगेगा पॉवर कट
मंडी नगर निगम चुनाव: विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को बताया जन-विरोधी
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झूठी गारंटियों का हिसाब पंचायत चुनाव में देगी जनता