चंडीगढ़, 18 मई 2026: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचे और केरलम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वी.डी. सतीशन के नेतृत्व में केरल विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
समारोह के दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य senior नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर का दौरा करेंगे और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट करेंगे। उनका रात्रि प्रवास बेंगलुरु में रहेगा।
सीएम 20 मई के बाद हिमाचल लौटेंगे। 22 मई को वह शिमला सचिवालय में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
यह भी देखें: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झूठी गारंटियों का हिसाब पंचायत चुनाव में देगी जनता

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत