नाहन, 19 मई 2026: नाहन के थाना राजगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी यशवंत नगर ने गुप्त सूचना पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध शराब से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा है।
सूचना मिली थी कि संदीप वर्मा नामक व्यक्ति सोलन की तरफ से नेरी पुल की ओर अवैध शराब ले जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत ठाकुर ढाबा, नेरी के पास नाकाबंदी कर दी और वाहन को रोका।
चालक संदीप वर्मा (30) निवासी गांव बजोग, डाकघर टाली भूज्जल, तहसील राजगढ़ है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 50 पेटियां देसी शराब और 90 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपी लाइसेंस या परमिट कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि इस मामले में थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी देखें: मंडी नगर निगम चुनाव: विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को बताया जन-विरोधी

More Stories
हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
हिमाचल में 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे, 17 अगस्त को मिलेगी छुट्टी
कांगड़ा में सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल