पालघर, 18 मई 2026: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बारातियों से भरे टेंपो और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच टक्कर हुई।
इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ।
दहानू के बापू गांव से धाणीवरी की ओर जा रहा टेंपो शादी समारोह में शामिल होने वाले बारातियों से भरा हुआ था। इसी दौरान गुजरात की ओर से मुंबई आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और बारातियों वाले टेंपो पर पलट गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर बिखरे मलबे और घायलों की चीख-पुकार ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे बढ़कर घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी देखें: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वैन की टक्कर

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग