कोलकाता, 19 मई 2026: पश्चिम बंगाल में सियासी बदलाव के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोलकाता नगर निगम (KMC) ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कई संपत्तियों पर नोटिस जारी कर दिए हैं।
निगम ने इन संपत्तियों का स्वीकृत बिल्डिंग प्लान और निर्माण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज तलब किए हैं। यह कार्रवाई भाजपा की नई सरकार बनने के तुरंत बाद हुई है।
कोलकाता नगर निगम के उच्च सूत्रों के अनुसार, नोटिस अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार के सदस्यों और लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी से जुड़ी करीब 17 से 21 संपत्तियों को लेकर भेजे गए हैं। मुख्य मकसद यह जांचना है कि इन जगहों पर किया गया निर्माण कार्य मंजूर नक्शे के अनुसार है या नहीं।
शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से ऊपर नहीं हैं। मंत्री ने दावा किया कि अधिकारियों ने टीएमसी नेताओं से जुड़ी कथित अवैध संपत्तियों की पहचान कर ली है।
ये भी देखें: ममता बनर्जी ने CM पद छोड़ने से किया इनकार, बोलीं- मैं आजाद पंछी, शेर की तरह लड़ूंगी

More Stories
पुंछ में बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय धमाका, सेना के दो जवान घायल
प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान ढहा, परिवार के 6 सदस्यों की मौत
E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका