चंडीगढ़, 20 मई 2026: हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल के झज्जर के उपायुक्त पद पर नियुक्त होने के उपरांत आज विभाग की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया।
वर्षा खांगवाल ने 2 जनवरी 2004 को हरियाणा सरकार में एचसीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं तथा वे एचसीएस बैच 2003 की टॉपर रही। विभिन्न विभागों में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और समर्पण से विशेष पहचान बनाई।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में उन्होंने 23 अगस्त 2010 से 31 दिसंबर 2014 तक संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर सेवाएं दीं। इसके बाद वे 24 मार्च 2020 से 27 दिसंबर 2022 तक तथा पुनः 24 जुलाई 2024 से 18 मई 2026 तक अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत रहीं।
ये भी देखें: हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक

More Stories
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘ग्राफिक डिजाइन और ब्रांडिंग में जनरेटिव एआई’ पर कार्यशाला आयोजित
रोहतक से शिमला के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, किराया सिर्फ 581 रुपये
हरियाणा में अब HRTC की HVAC बसें केवल सरकारी पर्यटन ढाबों पर ही रुकेंगी