चंडीगढ़, 22 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट मामलों, विदेश, वाणिज्य और ऊर्जा समेत कई बड़े मंत्रालयों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट और कामकाज की प्रस्तुति दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को साफ संदेश दिया कि सरकार के कामकाज में तेजी और कुशलता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि फाइलों को बिना किसी अनावश्यक देरी के आगे बढ़ाया जाए और कम समय में ज्यादा काम पूरा करने पर ध्यान दिया जाए।
पीएम मोदी ने शासन को और अधिक सरल बनाने तथा सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर मंत्रालय को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ काम करना होगा।
ये भी देखें: प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे में पीएम स्टोरे से द्विपक्षीय बैठक, 19 मई को होगा नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन

More Stories
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव
पश्चिम बंगाल के स्कूल-कॉलेजों में शामिल होंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचार