May 21, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा

एअर इंडिया

दिल्ली, 22 मई 2026: बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2802 गुरुवार शाम को लैंडिंग के दौरान बड़ी मुसीबत में फंस गई। फाइनल अप्रोच के दौरान पायलट को एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला। बाद में इंजन में आग भी दिखाई दी।

इसके बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एअरबस A320 विमान ने रात करीब 9:30 बजे रनवे 29R पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। विमान को बाद में टो करके रनवे से हटाया गया।

विमान में कुल 171 यात्री सवार थे। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लैंडिंग के दौरान कॉकपिट क्रू को एक इंजन से आग लगने की वार्निंग मिली, जो सही साबित हुई। क्रू ने सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतारा।

एयरलाइन के अनुसार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया।

यह भी देखें: Air Canada विमान ट्रक से टकराया, पायलट और को-पायलट की मौत