October 6, 2026

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर मिलेगा नौकरी का मौका

बंगाल सरकार

चंडीगढ़, 26 मई 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने सेवानिवृत्त राज्य सरकारी कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की नई योजना शुरू की है।

राज्य सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड स्टांप रेवेन्यू विभाग ने ग्रुप-डी श्रेणी के रिक्त पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है।

इस पहल का उद्देश्य विभाग में खाली पड़े पदों को भरना और अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का दोबारा उपयोग करना है। कुल 4 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति होगी।
केवल वे सेवानिवृत्त कर्मचारी पात्र होंगे जो अपनी सेवानिवृत्ति के समय सरकार के ग्रुप-सी या ग्रुप-डी पद पर कार्यरत थे।

ये भी देखें: बंगाल में मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का निर्देश