चंडीगढ़, 20 मई 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है।
राज्य के मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया है।
अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि बंगाल में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां संथाली भाषा में पढ़ाई होती है और वहां ‘वंदे मातरम्’ पहले से अनिवार्य है। ऐसे में मदरसों में भी इसे लागू करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
मदरसा शिक्षा निदेशालय के आदेश में साफ कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी मॉडल मदरसे, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे, मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसे, एमएसके और एसएसके में अब प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा।
आदेश में पूर्व के सभी आदेशों और प्रथाओं को निरस्त कर दिया गया है।

More Stories
अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, आरक्षण को बताया ‘लूट’
यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर पर सीएम योगी का फोकस, लखनऊ को बनाएंगे ‘एआई सिटी’
उत्तर प्रदेश में विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर श्रमिकों को विदेश भेजने की तैयारी