चंडीगढ़, 31 मई 2026: हरियाणा सरकार प्रदेश के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने के लिए “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन कर रही है। इस योजना के तहत 8 जून को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत करेंगे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार यात्रा में शामिल होने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यात्रा के लिए सीटों की संख्या सीमित है। ऐसे में पात्र नागरिकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी लाभार्थियों को मेडिकल प्रमाण-पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। इससे यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।
लाभार्थियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। इसलिए इच्छुक नागरिकों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

More Stories
डेरा ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात
अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता, 16 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर स्नैचर गिरफ्तार
विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल में सेमीफाइनल में हारी, मीनाक्षी ने 6-4 से हराया