चंडीगढ़, 28 नवंबर 2026: गुरुग्राम में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा रहा है। सभी 27 नागरिकों को भारी पुलिस सुरक्षा और निगरानी के बीच ट्रेन से रवाना किया गया। सुरक्षा व्यवस्था और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के समन्वय से ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच अटैच करवाया गया।
पुलिस के सशस्त्र जवानों और अधिकारियों की कड़ी निगरानी में सभी 27 नागरिकों को इस विशेष कोच में सवार कराया गया। यात्रा के दौरान उनके भोजन पानी और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था पुलिस टीम की देखरेख में सुनिश्चित की गई है।
इन सभी 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और पीओ स्टाफ की अलग-अलग टीमों ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा था। पुलिस को लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में विदेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं।
इसके बाद पुलिस टीमों ने संदिग्ध इलाकों में दबिश देकर इन लोगों को हिरासत में लिया। भारत में प्रवेश करने और यहां रहने से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर इनके पास न तो वैध पासपोर्ट मिला न वीजा और न ही कोई अन्य सरकारी अनुमति।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू: सीएम नायब सैनी ने पढ़ा शोक पत्र, कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित
महेंद्रगढ़ में होटल पर फायरिंग और तोड़फोड़, पुलिस ने कारतूस बरामद किए
हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की तैयारी, तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं