चंडीगढ़, 2 जून 2026: हरियाणा सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। डीएवी (PG) कॉलेज, करनाल के प्राचार्य रामपाल सैनी को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
राजभवन की अधिसूचना के अनुसार रामपाल सैनी का कार्यकाल तीन वर्ष या 68 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, तक रहेगा। उनकी नियुक्ति उस दिन से प्रभावी मानी जाएगी जिस दिन वे पदभार ग्रहण करेंगे।
अधिसूचना में कहा गया है कि कुलपति पद से संबंधित सेवा शर्तें और अन्य नियम राज्य सरकार की सलाह पर बाद में तय किए जाएंगे।
यह भी देखें: हरियाणा में 13 और 14 जून को होगी HTET परीक्षा, 2.45 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे

More Stories
हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, दो जवान 15 घंटे बाद भी लापता, 3 बचाए गए
गुरुग्राम मेट्रो का पहला विशालकाय यू-गर्डर पिलर पर इंस्टॉल, मंत्री राव नरबीर ने किया पूजन
हरियाणा विधानसभा: मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा, 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड