गुरदासपुर, 2 जून 2026: गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर में मंगलवार दोपहर दहशत फैल गई। बस स्टैंड के पास स्थित मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति ने ग्रेनेड फेंका।
धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के कई शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही डीएसपी अमोलक सिंह काहलों, एसएचओ जतिंदरपाल सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी गुरदासपुर भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाके को घेर लिया है। प्रारंभिक जांच में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है।
पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
यह भी देखें: सिरसा महिला थाने पर ग्रेनेड हमले में NIA ने चार्जशीट दायर की, पाकिस्तानी डॉन मुख्य साजिशकर्ता

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को दी मंजूरी
बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता