May 26, 2026

सिरसा महिला थाने पर ग्रेनेड हमले में NIA ने चार्जशीट दायर की, पाकिस्तानी डॉन मुख्य साजिशकर्ता

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश...

सिरसा, 26 मई 2026: हरियाणा के सिरसा महिला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंचकूला कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है।

NIA ने इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को बताया है। चार्जशीट में कुल 9 नाम शामिल हैं, जिनमें 2 पाकिस्तानी और 7 भारतीय आरोपी हैं।

शहजाद भट्टी (पाकिस्तानी डॉन – मुख्य साजिशकर्ता)

अन्य आरोपी

  • सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलूच (पाकिस्तानी)
  • धीरज उर्फ धीरू (सिरसा)
  • विकास उर्फ विक्की (सिरसा)
  • संदीप उर्फ दैमर (सिरसा)
  • विकास (सिरसा)
  • सुशील उर्फ सिल्लू (सिरसा)
  • मोहम्मद सिजान उर्फ सिजान उर्फ गाजी
  • गुरजंत सिंह (पंजाब)

25 नवंबर 2025 को सिरसा महिला थाने पर देसी ग्रेनेड से हमला किया गया था। शुरू में इसे सामान्य धमाका माना गया था, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद इसकी पाकिस्तान से साजिश रची जाने की बात सामने आई। इसके बाद NIA ने जांच अपने हाथ में ली।

NIA की विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में कहा गया है कि यह हमला पूर्व नियोजित था। एक नाबालिग आरोपी ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है।

यह भी देखें: बहादुरगढ़ में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दोनों गिरफ्तार