चंडीगढ़, 2 जून 2026: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर मजीठा थाने में दर्ज FIR को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई।
सुनवाई को अब कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आज की सुनवाई में पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से कल तक का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
बता दें कि मजीठा पुलिस थाने से एक आरोपी को जबरन छुड़ाने के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
शिरोमणि अकाली दल ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिका पर सुनवाई से पहले हाईकोर्ट ने डीजीपी पंजाब, अमृतसर के एसपी और मजीठा थाना प्रभारी से पूरे मामले में जवाब तलब किया था। कल इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
यह भी देखें: बिक्रम सिंह मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर लगे, SAD नेता पर पुलिस स्टेशन हमले का आरोप

More Stories
19 जुलाई को सभी पोलिंग बूथ पर एक दिन का SIR स्पेशल कैंप लगाया जाएगा – CEO अनिंदिता मित्रा
पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम की धमकी
ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा – सीएम मान