हांसी, 4 जून 2026: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने वीरवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी के लिए रिश्वत लेते एक मध्यस्थ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में पटवारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भिवानी और हिसार एसीबी टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई।
एसीबी इंचार्ज जगजीत ने बताया कि बवानीखेड़ा निवासी श्रवण ने शिकायत की थी कि उनकी माता के नाम प्रेम नगर में स्थित प्लॉट का इंतकाल (म्यूटेशन) करवाने के बदले पटवारी ने 20,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप तैयार किया।
वीरवार को तय राशि का आधा हिस्सा 10,000 रुपये देने के लिए समय तय किया गया। एसीबी टीम ने महादेव ढाबा संचालक पवन कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। जांच में पता चला कि पवन कुमार ने यह राशि पटवारी विशाल के कहने पर ली थी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के पास से 500 रुपये के नोटों में कुल 10,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की। साथ ही इंतकाल रजिस्टर समेत मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए।
एसीबी अधिकारी इंस्पेक्टर जगजीत के अनुसार पटवारी विशाल को भी हिरासत में लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। जांच में दोनों आरोपियों की भूमिका की पूरी तह तक पहुंचा जा रहा है।
यह भी देखें: ACB Action: रोहतक में रिश्वत लेते आरटीओ इंस्पेक्टर और सहायक सचिव गिरफ्तार

More Stories
हरियाणा: पेयजल संकट नहीं होने देंगे, लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई – मंत्री रणबीर गंगवा
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
हरियाणा: राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह लता को सस्पेंड किया गया