चंडीगढ़, 9 जून 2026: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर पाकिस्तान की हरकतों को लेकर सख्त बयान दिया है।
जायसवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान की तरफ से फेक न्यूज और वीडियो फैलाने का सिलसिला देख रहे हैं। यह पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताश कोशिश है।
उन्होंने कहा कि PoK में पुलिस की बर्बरता की खबरें आ रही हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
रणधीर जायसवाल ने आशा व्यक्त की कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके गलत कामों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराएगा।
यह भी देखें: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में मारा गया

More Stories
कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का घेराव, लगे ‘चोर चोर’ और ‘जय श्री राम’ के नारे
सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज की
UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी