शिमला, 9 जून 2026: केंद्रीय स्वास्थ्य, विज्ञान एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा 12 जून को शिमला पहुंच रहे हैं। वह दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान जेपी नड्डा मीडिया से बात करेंगे। साथ ही वह भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भी भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री जनसंवाद कार्यक्रम, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकों के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा पूरी तरह से प्रदेश पर फोकस कर रही है ताकि सत्ता में वापसी हो सके। नड्डा हर बार प्रदेश दौरे पर सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी ध्यान देते हैं। इस बार भी वह सरकारी कार्यक्रमों के अलावा पार्टी संगठन के कामकाज को मजबूत करने के लिए समय निकालेंगे।
यह भी देखें: शिमला के कुमारसैन में तीन मंजिला मकान में लगी आग, गैस सिलेंडर में धमाका

More Stories
13 जून को टीजीटी टीईटी परीक्षा, धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान मैच के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका
अम्ब अंदौरा से कोलकाता के लिए शुरू हुई गुरुमुखी एक्सप्रेस, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
तलाई में 8 जून को इन गांवों में बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के कारण