अम्ब-अंदौरा, 6 जून 2026: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार सुबह अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब अम्ब-अंदौरा से कोलकाता के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है।
यह क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और लंबे समय से प्रतीक्षित सौगात मानी जा रही है। ट्रेन के शुभारंभ पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल छाया रहा।
कार्यक्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, राजेश ठाकुर, नवीन धीमान, भाजपा जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में चिंतपूर्णी एवं गगरेट विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य योगराज योगी, पवनजीत सिंह, अरुण लता, पवन कुमार नंबरदार, आरती देवी, गुरुमुख सिंह, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और नगर पंचायत अम्ब के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सांसद अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सम्मानित किया।
यह भी देखें: कांगड़ा: नैरो गेज ट्रेन सेवा का शुभारंभ, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

More Stories
बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 28.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.05 करोड़ की हेरोइन बरामद
शिमला के ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति निवास’ की खस्ता हालत पर हाईकोर्ट नाराज, केंद्र को लगाई फटकार