नूरपुर, 13 जून 2026: नूरपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। सीआईए नूरपुर की टीम ने पंजाब सीमा से सटे कंडवाल चैक पोस्ट पर छापा मारकर दो शातिर तस्करों को 43.56 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम कंडवाल चैक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका गया। कार में सवार दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखा गया 43.56 ग्राम चिट्टा बरामद हो गया।
पुलिस ने तस्करों को मौके से ही हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार (निवासी समलोटी, जिला कांगड़ा) और सवरण सिंह (निवासी बबेहाली, पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप और तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है।
एक आरोपी हिमाचल और दूसरा पंजाब का रहने वाला होने से पुलिस को आशंका है कि नशे की यह खेप सीमा पार से आई थी। इस कार्रवाई से इलाके के ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है।
यह भी देखें: ठियोग पुलिस ने होटल में मारी रेड, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर