पटना, 16 जून 2026: बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर जातिसूचक, दोहरे अर्थ वाले और अश्लील गाने बजाने या गाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
मंगलवार को सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी, एसपी और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी कि ऐसे आपत्तिजनक गीतों को बजाने या प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इससे सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द भंग होता है।
कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने गृह विभाग को पत्र भेजकर ऐसे गीतों पर सख्त एक्शन लेने का अनुरोध किया है।
सरकार ने पत्र में कहा है कि अश्लील, डबल मीनिंग वाले और जातिवादी गीत बाजारों, वाहनों, विवाह समारोहों तथा अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खुलेआम बजाए जा रहे हैं। इससे समाज में विभाजनकारी भावनाएं बढ़ रही हैं, अश्लीलता, हिंसा, घृणा और अशांति फैल रही है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें: बिहार: BJP ने MLC चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट

More Stories
DRDO ने लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया
कर्नाटक के मैसूर में बार और रेस्तरां में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 7 झुलसे
दिल्ली के नेहरू विहार में रंगदारी से इनकार करने पर AAP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या