पटना, 5 जून 2026: भाजपा ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के नाम को लेकर हो रही है। पार्टी ने पवन सिंह के अलावा डॉक्टर संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को भी MLC चुनाव का उम्मीदवार बनाया है।
पवन सिंह लंबे समय से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस सीट से चुनाव न लड़ने का फैसला किया और बिहार से टिकट की मांग की थी।
जब बात नहीं बनी तो पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पवन सिंह ने भाजपा का आभार जताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार।”
ये भी देखें: बिहार में शराबबंदी के बीच सीएम आवास के पास मिली 10 महंगी खाली शराब की बोतलें

More Stories
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी हुए शामिल
वायुसेना के विंग कमांडर हनी ट्रैप आरोप में गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी लीक का मामला
अतीक अहमद के बेटे को पैरोल, भाई अबान के जनाजे में होंगे शामिल