चंडीगढ़, 17 जून 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में जालंधर स्थित CGST विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर रविंदर कुमार शर्मा के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विभाग से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट गुरसेवक सिंह के खिलाफ विजिलेंस पहले ही चालान पेश कर चुकी है। अब जांच पूरी होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर को भी आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की गई है।
जालंधर के कारोबारी अनीश गांधी ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और कार्रवाई करने की धमकी देकर उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत के अनुसार, 24 अप्रैल 2025 को उन्हें CGST कार्यालय बुलाया गया, जहां कार्रवाई से बचाने के बदले 30 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया। 30 मई 2025 को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये लेते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट गुरसेवक सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया था।
अब विजिलेंस ने पूरे मामले की जांच के आधार पर असिस्टेंट कमिश्नर रविंदर कुमार शर्मा को भी आरोपी बनाया है।
यह भी देखें: मोगा में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DRO कार्यालय का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

More Stories
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा