बरनाला, 17 जून 2026: आगामी मानसूनी सीजन और संभावित भारी बारिश को देखते हुए बरनाला जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त हरप्रीत सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। यह कंट्रोल रूम स्थानीय रेड क्रॉस भवन, बरनाला में बनाया गया है।
उपायुक्त हरप्रीत सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटने के लिए यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यशील रहेगा। विभिन्न शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि सूचना मिलते ही राहत टीम को तुरंत मौके पर भेजा जा सके।
प्रशासन ने आम जनता के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर: 01679-233031
कोई भी व्यक्ति जलभराव, बाढ़ या किसी अन्य आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।
यह भी देखें: पंजाब मौसम: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

More Stories
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा