June 17, 2026

18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला

छुट्टी

चंडीगढ़, 17 जून 2026: चंडीगढ़ प्रशासन ने 18 जून (गुरुवार) को सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। यह फैसला श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को देखते हुए लिया गया है।

प्रशासन के गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। पहले इस दिन को रिजर्व हॉलिडे घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे पूर्ण सार्वजनिक छुट्टी में बदल दिया गया है।

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ गुरुद्वारा संगठन ने 1 जून को यूटी प्रशासक को पत्र लिखकर 18 जून को गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। संगठन की इस मांग पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छुट्टी का ऐलान कर दिया।

इस छुट्टी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और औद्योगिक इकाइयां 18 जून को बंद रहेंगी।

यह भी देखें: 23 को पंजाब के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, सरकारी छुट्टी घोषित