June 17, 2026

कोटा में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, कहा – हमारा एजुकेशन सिस्टम बच्चों को टेंशन देता है

राहुल गांधी

कोटा, 17 जून 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा के दशहरा मैदान में छात्रों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में संवाद किया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। आज यहां सिर्फ छात्रों और युवाओं की बात होगी।

राहुल ने शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम बच्चों पर भारी दबाव डालता है और उन्हें तनाव में डाल देता है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए, ताकि आगे कोई भी बच्चा आत्महत्या जैसे कदम पर मजबूर न हो।

राहुल गांधी ने कहा कि नीट, जेईई समेत पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परिवारों की जेब से इतना पैसा निकल जाता है, जितना पांच मंत्रालयों का पूरा बजट होता है। उन्होंने दावा किया कि इन पांच परीक्षाओं की तैयारी पर हर साल परिवारों से करीब 5 लाख करोड़ रुपये खर्च हो जाते हैं।

ये भी देखें: राहुल गांधी का NEET विवाद पर बड़ा बयान, PM से धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग