अयोध्या, 18 जून 2026: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 19 जून को अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। सीएम योगी राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
इस दौरे को लेकर एक महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अयोध्या प्रशासन द्वारा तैयार किए गए प्रोटोकॉल में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूरे कार्यक्रम से दूर रहने को कहा गया है।
प्रोटोकॉल के पॉइंट नंबर 29 में साफ लिखा है कि चंपत राय मंदिर में सीएम योगी के दर्शन-पूजन की व्यवस्था किसी अन्य अधिकारी से कराएं और जिसे भी नामित करें, उसकी जानकारी मंदिर मजिस्ट्रेट को दें।
यानी साफ संदेश है कि चंपत राय इस मौके पर योगी आदित्यनाथ के साथ न दिखें।
ये भी देखें: सामान्य जीवन में अहिंसा सर्वोच्च, पर सुरक्षा के खतरे पर हिंसा जरूरी – योगी आदित्यनाथ

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार