June 18, 2026

पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा- आप पेरिस को नए रंग भर देते हैं

PM Modi

पेरिस, 18 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने शहर की विविधता और यहां रह रहे भारतीयों की भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेरिस रोशनी का शहर है, रंगों का शहर है। यहां विचार हैं और नवाचार की प्रेरणा है। भारत के विभिन्न राज्यों से आए भारतीय इस शहर को और अधिक खूबसूरत बना देते हैं। उन्होंने कहा, “आप सभी पेरिस को नए रंग भर देते हैं।”

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की विविधता का जिक्र करते हुए कहा कि यहां तमिल है, पंजाबी है, गुजराती है, मराठी है और बंगाली भी है। भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां दिखाई देता है।

उन्होंने कहा, “जब मैं 14 जून को नीस पहुंचा तो सबसे पहले ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल हुआ। आज जब मैं फ्रांस से लौटने की तैयारी कर रहा हूं तो ऐसा लग रहा है जैसे मैं ‘भारत कनेक्ट’ कार्यक्रम में आया हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समुदाय 21वीं सदी के भारत-फ्रांस संबंधों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी की बड़ी ताकत है। उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की ओर से समुदाय को शुभकामनाएं दीं और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया अदा किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लगातार 12 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करना उनके जीवन का सौभाग्य है। उन्होंने कहा, “भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक चाय बेचने वाले को इस पद तक पहुंचाया गया।”

यह भी देखें: पीएम मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद धर्मबीर सिंह