चंडीगढ़, 17 जून 2026: सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो हमारे ऋषि-मुनियों की खोज है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग के संदेश को पहुंचाया है और भारत एक बार फिर से योग में विश्व गुरु बन गया है।
सांसद भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में परिसर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा बोर्ड, हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास प्रोटोकॉल शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी और खानपान सही न होने के कारण आज इंसान को बीमारियों ने जकड़ लिया है। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और स्वामी रामदेव वे योग को घर-घर पहुंचाने का काम किया है।
योग के प्रति नागरिकों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, योग को घर पर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर घर योग-हर दिन योग की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को नियमित योगाभ्यास अपनाना चाहिए ताकि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प साकार हो सके।
इस कार्यक्रम की विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट शंकर धूपड़ ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, एडीसी श्री दीपक बाबू लाल करवा, नगराधीश श्री अनिल कुमार व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
यह भी देखें: हांसी में ACB ने पटवारी का मध्यस्थ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, रिश्वतखोरी का भंडाफोड़

More Stories
पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीटिंग में ही दो महिला पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया
Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हरियाणा को विमानन क्षेत्र का हब बनाने की ओर अग्रसर, मंत्री विपुल गोयल की महत्वाकांक्षी योजनाएं