कुशीनगर, 19 जून 2026: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अवैध खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में कई खामियां मिलने के बाद खान अधिकारी अभिषेक सिंह पर कार्रवाई की गई है।
विभागीय पोर्टल की समीक्षा और जिलाधिकारी कुशीनगर तथा ज्येष्ठ खान अधिकारी की जांच में खुलासा हुआ कि अभिषेक सिंह ने अवैध खनिज परिवहन के चालानों और नोटिसों को बिना किसी ठोस आधार या साक्ष्य के निरस्त कर दिया।
जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि संबंधित अधिकारी ने अपने दायित्वों का उचित निर्वहन नहीं किया। उनकी कार्यशैली संदिग्ध पाई गई।
तथ्यों के आधार पर अभिषेक सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।
जिलाधिकारी कुशीनगर को अवैध खनन से संबंधित धनराशि की वसूली के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।
यह भी देखें: रेवाड़ी के हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल सस्पेंड

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात