चंडीगढ़, 19 जून 2026: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद जोरदार वापसी की है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 82.77 मीटर का थ्रो फेंककर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वालीफिकेशन मार्क 82.61 मीटर था।
नीरज ने इवेंट की शुरुआत फाउल थ्रो के साथ की। लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने सटीक थ्रो फेंका और 82.77 मीटर की दूरी तय कर दी। इससे उनकी कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की हो गई।
नीरज का असली कमाल तीसरे थ्रो में दिखा। उन्होंने इस बार 85.69 मीटर दूर जैवलिन फेंकी। इसके बाद उन्होंने आखिरी तीन थ्रो में थोड़ा संभलकर प्रदर्शन किया। चौथे थ्रो में उन्होंने 83.45 मीटर का निशान छुआ जबकि पांचवें थ्रो में फाउल कर दिया।
इस इवेंट में श्रीलंका के रुमेश पाथिरांगे ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 88.68 मीटर का थ्रो फेंका और पहला स्थान हासिल कर लिया। नीरज चौथे स्थान पर रहे और यहीं उनका दोहा डायमंड लीग का सफर खत्म हुआ।
नीरज चोपड़ा पिछले करीब एक साल से बैक इंजरी के कारण किसी भी प्रतियोगिता में नहीं उतरे थे। चोट से पूरी तरह उबरने के बाद वे 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे थे। दोहा में हिस्सा लेने का फैसला उन्होंने आखिरी समय में लिया था।
नीरज की फिटनेस और फॉर्म को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। दोहा में उनके प्रदर्शन के बाद अब उम्मीद जगी है कि वे जल्द ही अपने पुराने शानदार फॉर्म में लौट आएंगे।
ये भी देखें: गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 82 रनों से हराया, रबाडा-होल्डर की घातक गेंदबाजी

More Stories
केन विलियमसन ने इंग्लैंड दौरे के बीच लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सिलेक्शन, सूर्यकुमार यादव ने दी बधाई