चंडीगढ़, 22 जून 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर साफ संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
21 जून को नई दिल्ली में वन8 ग्लोबल के प्रीमियर कार्यक्रम में अपने नए जूतों की लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे कोहली से जब सफेद जर्सी पहनकर मैदान पर लौटने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। कोहली ने कहा कि वह अपनी नई जूतों की बिक्री कम होना बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे, इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे।
दरअसल, कोहली ने जो नए जूते लॉन्च किए हैं उनकी कीमत 9230 रुपये रखी गई है, जो ठीक उतने टेस्ट रन हैं जितने उन्होंने अपने करियर में बनाए हैं। इसी को लेकर उनसे टेस्ट में वापसी कर जूतों की कीमत बढ़ाने का सवाल पूछा गया था। कोहली ने कहा, “अब मैं इससे आगे बढ़ चुका हूं।”
विराट कोहली फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उनका खेलना तय माना जा रहा है। इससे पहले उन्हें 22 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देना होगा।
ये भी देखें: आईसीसी : विराट कोहली फिर बने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज

More Stories
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दूसरे थ्रो के साथ CWG 2026 के लिए पक्का किया क्वालीफिकेशन
केन विलियमसन ने इंग्लैंड दौरे के बीच लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव