पटना, 21 जून 2026: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पटना में संपन्न हो गई।
बैठक में सबसे अहम फैसला यह लिया गया कि नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। साथ ही राज्य परिषद की बैठक में उमेश कुशवाहा को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पार्टी नेताओं ने साफ संकेत दिए कि आने वाले समय में निशांत कुमार की भूमिका संगठन में और मजबूत होगी।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का औपचारिक अनुमोदन किया गया। नेताओं ने उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि जदयू उनके विजन और विकास मॉडल को आगे बढ़ाएगी।
उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा हुई है। पार्टी अब उनके विचारों और कामों को आगे ले जाने का काम करेगी।
ये भी देखें: बिहार में विभागों का बंटवारा, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा को मिला कृषि विभाग

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार