घुमारवीं, 27 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में घुमारवीं पुलिस ने शुक्रवार को फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान 4 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को विशेष अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस टीम ने बलोह फोरलेन सड़क पर मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी की थी। टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही टैम्परेरी नंबर वाली ऑल्टो K-10 कार पर शक हुआ।
पुलिस ने कार को रोका और गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 4.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार तीनों आरोपी मंडी जिले के निवासी हैं। इनकी पहचान लेखराज (34 वर्ष), राज कुमार (36 वर्ष) और रोहित कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें: कुल्लू में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, 7 किलो चरस बरामद, हरियाणा के एक पुरुष और महिला गिरफ्तार

More Stories
हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
हिमाचल में 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे, 17 अगस्त को मिलेगी छुट्टी
कांगड़ा में सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल