पुणे, 28 जून 2026: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को आरोपी सिया गोयल के साथ लोहगढ़ किले से गिराने का सीन रीक्रिएट किया।
पुलिस सुबह 6:30 बजे सिया गोयल को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची। टीम करीब ढाई घंटे तक किले पर रही।
डीएसपी गजानन टोंपे ने बताया कि सिया गोयल के बताए अनुसार घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट किया गया। केतन के समान वजन का डमी तैयार कर घटना को दोहराया गया।
इस दौरान पुलिस को नया खुलासा हुआ कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल पर लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट, वहां पहुंचने का रास्ता और खाइयों की जानकारी सर्च की थी।
दोनों ने ‘जहर देकर कैसे मारें ताकि पुलिस को शक न हो’, ‘पकड़े जाने पर पुलिस के सवालों के क्या जवाब दें’ और ‘कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करने हैं’ जैसे सर्च भी किए थे।
पुलिस के मुताबिक चेतन ने मर्डर के दिन अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था और दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। पुलिस अब डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की फॉरेंसिक जांच करा रही है।
ये भी देखें: नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार

More Stories
आरजी केस में टीएमसी पूर्व विधायक निर्मल घोष ओडिशा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ चयन के लिए इंटरव्यू पूरा