हांसी, 30 जून 2026: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के चैनत गांव में पानी की पाइपलाइन से ‘टी-कनेक्शन’ को हटाने के विवाद को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। आंदोलनकारियों के 30 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को पूरी तरह बैन कर दिया गया है।
इस गांव में पीने के पानी की मांग को लेकर 46 दिनों से लगातार आंदोलन और महापंचायत चल रही थी। जानकारी और सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यह कार्रवाई की। इसमें 10 फेसबुक अकाउंट और 20 से ज्यादा सोशल मीडिया चैनल शामिल हैं।
जिन किसान नेताओं और धरना कमेटी सदस्यों के फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए गए हैं, उनमें अनूप चैनत, सुरेश कौथ, हर्फ छिक्कारा, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु, सुखराम, दीपक दूहन और योगेश दूहन आदि शामिल हैं।
दूसरी ओर, इस आंदोलन में 5 बुजुर्गों का अनशन तुड़वाने वाले पूर्व सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान सोमेश सरपंच के पक्ष में चरखी दादरी के ग्रामीण और खापें लामबंद हो गई हैं। मौजिज लोगों ने प्रेस वार्ता कर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सोमेश सरपंच पर कोई कार्रवाई हुई तो पूरे प्रदेश में व्यापक जनाक्रोश भड़क उठेगा।
यह भी देखें: हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर हुआ समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में साइन हुए MOU

More Stories
हिसार में सीएम सैनी के दौरे से पहले अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 75 कारतूस मिले
हरियाणा में 5 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
कुरुक्षेत्र में किसान आज जीटी रोड करेंगे जाम, हरियाणा में धान की खरीद शुरू न होने से भड़के