June 30, 2026

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन

चंडीगढ़, 30 जून 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की। इस दौरान राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं के बारे में जानकारी दी।

पीएम मोदी ने यूएस-ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया। उन्होंने स्थायी शांति और स्थिरता के लिए लगातार कोशिशें जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने भारत के इस लगातार बने हुए रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा नेविगेशन (आवाजाही) और व्यापार की आजादी की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने पेजेश्कियन के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं के बारे में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बातचीत की। बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि लगातार प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति आएगी। भारत और दुनिया के लिए होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही की आजादी के महत्व को फिर से दोहराया।”

यह भी देखें: पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा- आप पेरिस को नए रंग भर देते हैं