लाहौर, 30 जून 2026: पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
7 से 13 साल की उम्र के ये बच्चे घनी आबादी वाले कहाना नौ इलाके में एक एकेडमी में क्लास ले रहे थे। अचानक छत गिर गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए।
पुलिस ने बताया कि 20 घायल बच्चों और एक महिला टीचर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें: अंबाला सिटी के पुरानी सब्जी मंडी में इमारत ढही, मलबे में दो लोग दबे

More Stories
टेक्सास में अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, इसी महीने छोड़ेंगी पद
बांग्लादेश ने शेख हसीना को वापसी पर सुरक्षा का दिया वादा, कहा – उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी