June 30, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, अब ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से होगी पूछताछ

राम मंदिर चंपत राय

चंडीगढ़, 30 जून 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच अब ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां जल्द ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से पूछताछ करेंगी।

जांच का फोकस इस बात पर रहेगा कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष के रूप में दानराशि के प्रबंधन, वित्तीय निगरानी और जवाबदेही के संबंध में उनकी क्या भूमिका रही।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह जानना चाहती हैं कि चढ़ावे की गणना, बैंक में जमा करने और पूरी वित्तीय प्रक्रिया की निगरानी किस तरह की जा रही थी। साथ ही यह भी पड़ताल की जाएगी कि व्यवस्था में कहीं कोई चूक हुई थी या नहीं।

इसी बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक अब 11 जुलाई के बजाय 6 जुलाई को आयोजित होने की जानकारी सामने आई है। बैठक मणिराम दास की छावनी में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर भी मंथन हो सकता है।

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं, वित्तीय प्रणाली और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।

ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार