अयोध्या, 01 जुलाई 2026: अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत जनवरी महीने में भी बिगड़ी थी, तब भी उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उनसे मिलने अस्पताल गए थे।
मेदांता लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक ने बयान जारी कर जानकारी दी कि महंत नृत्य गोपाल दास (89 वर्ष) को 29 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उस समय वे अचेत अवस्था में थे।
प्रारंभिक जांच में उन्हें मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI) की पुष्टि हुई है।
वर्तमान में उनका उपचार मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है।
ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग