चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026: पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए कांग्रेस हाईकमान ने राज्य में विभिन्न चुनाव संबंधी समितियों और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई सूची के मुताबिक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी ने उनके नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया है और उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं सुखविंदर सिंह डेनी और राजकुमार वेरका को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा विजय इंदर सिंगला को इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का प्रमुख बनाया गया है।
पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रताप सिंह बाजवा पहले की तरह पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
यह भी देखें: पंजाब कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अंगद सिंह बने OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष

More Stories
आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला