पटियाला, 02 जुलाई 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटियाला में नायब तहसीलदार समाना के रीडर संजीव सभरवाल को 6 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार यह कार्रवाई गुरप्रीत सिंह निवासी गांव ढैंठल, तहसील समाना, जिला पटियाला की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई गुरचरण सिंह ने वर्ष 2021-22 में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की लीला भवन, पटियाला शाखा से मकान गिरवी रखकर 11 लाख रुपये का ऋण लिया था। यह राशि उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए ली गई थी।
शिकायत के मुताबिक ऋण की मासिक किस्त 14 हजार रुपये थी। पिछले करीब दो वर्षों से किस्तें नियमित रूप से जमा नहीं होने के कारण सरफेसी अधिनियम, 2002 के तहत नायब तहसीलदार-सह-कार्यकारी मजिस्ट्रेट, समाना के कार्यालय में कार्रवाई शुरू की गई थी।
विजिलेंस के अनुसार 4 जून 2026 को संबंधित कार्यालय ने गिरवी रखी संपत्ति पर कब्जा लेने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद 23 जून को गुरप्रीत सिंह आदेश की प्रति लेकर नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात रीडर संजीव सभरवाल से हुई।
यह भी देखें: मोगा में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DRO कार्यालय का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

More Stories
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें
महिलाओं को 1000 रुपये देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, पंजाब सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
पंजाब कांग्रेस ने चुनावी टीम का किया ऐलान, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष