चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत भर्ती हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए कॉमन कैडर के अंतर्गत वन-टाइम ऑप्शन देने की समय-सीमा बढ़ा दी है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वन-टाइम ऑप्शन देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल अब 13 से 27 जुलाई, 2026 तक खुला रहेगा। इससे पहले यह अवधि 6 जुलाई से 20 जुलाई तक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत नियुक्त सभी पात्र ग्रुप-डी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए संशोधित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना वन-टाइम ऑप्शन अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
यह भी देखें: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 अधिकारियों के किए गए तबादले

More Stories
दादरी में शहीद जवान रवि प्रकाश का अंतिम संस्कार, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू