चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व डिजिटाइज्ड करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के लिए अनिवार्य मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया गया है।
हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय प्रशिक्षण विभाग ने 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी आईएएस अधिकारियों को ई-एचआरएमएस 2.0 पोर्टल का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत लागू की जा रही है।
यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 4 PCS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

More Stories
सिरसा में पिता और दामाद ने मिलकर बेटे की हत्या की, जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था
पंचकूला नाइट क्लब में फायरिंग, लेडी ब्लॉगर को लगी गोली, कांच के टुकड़े गर्दन में घुसे
करनाल नगर निगम ने 103 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं की की समीक्षा