कोलकाता, 09 जुलाई 2026: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के उपचुनाव 2026 के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत करने वाले नेता सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को उम्मीदवार घोषित किया है।
ये तीनों नेता पिछले महीने TMC से इस्तीफा देने के बाद आज ही बीजेपी में शामिल हुए। सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को इस्तीफा दिया था। तीनों ने ममता से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है।
बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल के भीतर बढ़ती बगावत के बीच TMC से इस्तीफा देने के बाद आज इन तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के साल्ट लेक ऑफिस में बीजेपी में शामिल किया गया। सामिक भट्टाचार्य ने बीजेपी के झंडे देकर तीनों नेताओं का स्वागत किया और कहा कि उनके राजनीतिक अनुभव से राज्य में भाजपा मजबूत होगी।
यह भी देखें: BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार