July 20, 2026

Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद

जाकिर गनई

चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर को मार गिराया। टॉप कमांडर की पहचान जाकिर अहमद गनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने 3 जुलाई को दक्षिण कश्मीर जिले के मीमंदर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस क्षेत्र में सात गांव शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने आरआर और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में एक लश्कर आतंकवादी को मार गिराया।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी के रूप में की।

अधिकारियों ने बताया कि गनी 27 सितंबर, 2023 को शटरिंग के काम के लिए डियालगम के लिए अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों द्वारा असफल खोज के बाद 3 अक्तूबर, 2023 को कुलगाम पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

यह भी देखें: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर