चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026: फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर मोहाली के एक व्यक्ति ने याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में दायर की गई इस याचिका में फिल्म ‘सतलुज’ को फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है।
हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में मांग की गई है कि, फिल्म ‘सतलुज’ को देशभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर तत्काल दोबारा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए जाएं।
यदि फिल्म को हटाने के पीछे कोई सरकारी, वैधानिक या न्यायिक आदेश है, तो उसे सार्वजनिक करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि दर्शकों के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
आपको बता दें कि, ‘सतलुज’ फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है।
फिल्म पहले ‘पंजाब 95’ शीर्षक से बनाई गई थी और बाद में ‘सतलुज’ नाम से 3 जुलाई 2026 को ज़ी5 पर प्रदर्शित की गई। फिल्म के रिलीज होने महज 2 दिन बाद ही इसे OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
इससे दर्शकों और फिल्म निर्माताओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस फिल्म को हटाए जाने से दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है।
ये भी देखें: दिग्गज फिल्म निर्माता आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन

More Stories
बठिंडा-मलोट रोड ओवरब्रिज पर दो कारों की जोरदार टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन घायल
Punjab: बलाचौर में नहर में डूबे निखिल का 10 दिन बाद शव बरामद
राजा वडिंग बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, भूपेश बघेल ने किया ऐलान