रेवाड़ी, 11 जुलाई 2026: रेवाड़ी CIA ने हत्या प्रयास और चोरी के मामले में आरोपी को 3 साल बाद प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गांव झज्जर के गांव बीड छुछकवास निवासी सिकंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव मोहदीनपुर निवासी सुनील ने रोहड़ाई थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि 18 मई 2023 को वह घर पर सो रहा था। रात करीब 1:15 बजे उसके चचेरे भाई मुकेश ने उसे बताया कि गांव में रामविलास के घर 4 चोर घुसे हुए हैं।
वह चचेरे भाई मुकेश और छोटे भाई सूरज के साथ रामविलास के घर की तरफ भागे। जहां निगरानी के लिए खड़े उनके साथियों ने हमें आते हुए देखा और बिना चोरी किए भागने लगे। जब सुनील ने परिवार के साथ पीछा किया तो बदमाशों ने पहले फायर कर डराने का प्रयास किया।
पीछे नहीं हटने पर आरोपियों ने सुनील को निशाना बनाकर फायरिंग की। कंधे के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
यह भी देखें: नारनौल में CIA टीम ने होटल में मारा छापा, 5 युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

More Stories
दादरी में शहीद जवान रवि प्रकाश का अंतिम संस्कार, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू